फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police could not solve the theft case even in 29 months

Firozabad News: 29 महीने में भी पुलिस नहीं खोल सकी चोरी की वारदात

Mon, 17 Feb 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police could not solve the theft case even in 29 months
नारखी (फिरोजाबाद)। क्षेत्र में करीब 29 महीने पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर चोरी की वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। गांव गढ़ी अफोह निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्रपाल सिंह के यहां 23 सितंबर 2023 को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस चोरी की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। काफी लंबा वक्त बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। पीड़ित के भाई संजय सिंह ने बताया घटना का खुलासा न करने की शिकायत एडीजी जोन, आईजी रेंज से की जा चुकी है। चोरों ने करीब 40 से 50 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि चोरी की वारदात करीब दो वर्ष पुरानी है। इस मामले की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed