{"_id":"609c04f28ebc3edca622ef9e","slug":"police-closed-hajipura-s-market-firozabad-news-agr491675323","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद कराया हाजीपुरा का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बंद कराया हाजीपुरा का बाजार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईद की खरीदारी को हाजीपुरा बाजार में भीड़ उमड़ी तो पुलिस ने सख्ती करते हुए बाजार बंद करा दिया। इसे लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग लॉकडाउन का पालन करें और बाजार न खुले इसके लिए पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात कर दिया गया है। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
शुक्रवार को ईद मनाई जा सकती है। लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। बुधवार को जहां हाजीपुरा का बाजार पूरी तरह से खुला नजर आया। वहीं काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच गए। एक दूसरे को धक्का देकर भीड़ से बचने का लोग प्रयास करते दिखाई दिए।
बाजार में उमड़ रही भीड़ की जानकारी होने पर कोतवाल रसूलपुर अजय किशोर पुलिस व पीएसी के जवानों को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स को देख बाजार में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने लोगों को घरों की ओर खदेड़ दिया। वहीं, बाजार भी बंद करा दिया। पुलिस की इस सख्ती को लेकर लोग खरीदारी भी नहीं कर सके और बिना सामान लिए घर चले गए।
विज्ञापन
हालातों को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर सदर बाजार में भी सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। कुछ दुकानों के शटर खुले थे। तो कुछ पुलिस प्रशासन की नजरों से बचकर ग्राहकों को सामान देते नजर आए। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले दुकानदारों के पुलिस ने चालान भी काट दिए। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया।