{"_id":"67f7edbde975292ea506e658","slug":"police-caught-the-historysheeter-in-encounter-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश...घेराबंदी देख हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, पुलिस ने सिखाया सबक; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश...घेराबंदी देख हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, पुलिस ने सिखाया सबक; पैर में लगी गोली
Thu, 10 Apr 2025 09:41 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:41 PM IST
सार
वारदात करने की फिराक में घूम रहे बदमाश का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के फरिहा में पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मार्शलगंज रोड पर घूम रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फरिहा थाने में युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमले के मामले में भीकनपुर सांखिनी निवासी वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह फरिहा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। बुधवार रात सीओ जसराना अमरीश कुमार को पता चला कि मार्शलगंज रोड पर घटना को अंजाम देने की फिराक में आरोपी घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके एक पैर में गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम वकील बताया है। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फरिहा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।