{"_id":"67f131983a804141fa021529","slug":"police-caught-history-sheeter-in-encounter-criminal-was-shot-in-leg-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर...बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; 21 मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर...बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; 21 मुकदमे हैं दर्ज
Sat, 05 Apr 2025 07:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:05 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को दबोचा। बदमाश वारदात करने की फिराक में था, तभी पुलिस से सामना हो गया। फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जिले के अलावा इटावा के थानों में भी संगीन धाराओं में 21 मुकदमा दर्ज हैं।
सिरसागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर शुक्रवार रात किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। सूचना मिलने के बाद सीओ अनिवेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सूरजपुर दुगमई नहर के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर एक आता नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में भागते समय उसकी मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई।
पुलिस टीम को नजदीक आता हुए तथा खुद को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम फकरी टोला निवासी वाजिद बताया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, लूट, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला एवं अवैध असलहा संबंधी गंभीर धाराओं में 21 मुकदमा फिरोजाबाद व इटावा के थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सिरसागंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया था। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में 21 मुकदमा दर्ज हैं।