फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police came into action after stone pelting and firing incident in Nagla Pardaman

नगला पर्दमन में पथराव एवं फायरिंग की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस

Tue, 27 Apr 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police came into action after stone pelting and firing incident in Nagla Pardaman
जसराना। सोमवार को मतदान के दौरान नगला पर्दमन में मतदान केंद्र पर हुए पथराव, फायरिंग एवं मतपेटिका लूटने के प्रयास के मामले में थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 21 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

नगला पर्दमन में चल रहे मतदान के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी गुरवेश एवं रघुनाथ सिंह के समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग होने से केंद्र पर हड़कंप मच गया। फायरिंग होने पर जहां मतदाता केंद्र से भाग गए वहीं उपद्रवियों ने मतपेटिका को लूटने का प्रयास किया। केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायरिंग कर मतपेटिका को लूटने से बचाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी की गाड़ी का शीशा टूट गया। सूचना पर डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसी अजय कुमार पांडेय के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 21 लोगों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर मामला दर्ज पांच महिलाओं सहित 21 लोगों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मामला
थाना लाइनपार में तैनात सिपाही राजकुमार की तहरीर पर प्रधान पद के प्रत्याशी गुरवेश एवं रघुनाथ सिंह के साथ रामलखन, दशरथ, जितेंद्र, दुर्योधन, ग्रीश, अशोक, हीरालाल, प्रमोद, भगवती, मनीराम, रिषी, सत्यप्रकाश, रामअवतार, रामबाबू, सुरेखा, डाकश्री, शीलू, उमा देवी, करु उर्फ भवानीशंकर, नेत सिंह एवं दस से बारह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव एवं फायरिंग करने वालों को भेजा जेल
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि नगला पर्दमन में मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान पथराव, फायरिंग करने के साथ ही मतपेटिका को लूटने का प्रयास करने पर 21 लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed