{"_id":"680a2ea257bdbb1de205168d","slug":"police-arrested-two-criminals-in-an-encounter-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: वारदात करने जा रहे बदमाशों ने की फायरिंग...पुलिस ने सिखाया सबक, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: वारदात करने जा रहे बदमाशों ने की फायरिंग...पुलिस ने सिखाया सबक, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार
Thu, 24 Apr 2025 05:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:59 PM IST
सार
वारदात करने की फिराक में घूम रहे बदमाशों का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस ने मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक के पैर में लगी है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, लूट का मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 14 अप्रैल को नगला महाराम निवासी रामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अरांव रोड पर उनका मोबाइल चोरी हो गया है। इस मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बुधवार रात 12 बजे सूचना मिली कि वांछित बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 14 अप्रैल को नगला महाराम निवासी रामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अरांव रोड पर उनका मोबाइल चोरी हो गया है। इस मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बुधवार रात 12 बजे सूचना मिली कि वांछित बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने टीम के साथ कोरारा रोड अमर कोल्ड स्टोर पर घेराबंदी की। एक बजे बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। पुलिस के रोकने पर बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान वे गिर पड़े।
पुलिस उनकी तरफ दौड़ी तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाश ने अपना नाम दीपेश उर्फ दीपू उर्फ देवेश और उसके साथी ने लोकेश उर्फ राकी निवासी नगला नंदे, सिरसागंज बताया है। दीपेश पर फिरोजाबाद और मैनपुरी के विभिन्न थानों में 22 और लाेकेश पर 15 मुकदमे हैं। बरामद बाइक बदमाशों ने मैनपुरी में घिरोर से चोरी की थी।