{"_id":"574dcdbd4f1c1bf551109a1a","slug":"pole-broken-in-the-storm-several-localities-of-the-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे पोल, कई मोहल्लों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे पोल, कई मोहल्लों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
आंधी में टूटे पोल, कई मोहल्लों की बत्ती गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात आई आंधी में नगला बरी इलाके में हाइवे के डिवाइडर पर लगे 33 हजार लाइन के तीन पोल टूट कर गिर गए। इसकी जद में आने से 11 हजार की लाइन भी टूट गई। इससे दर्जनों मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।
फिरोजाबाद में मंगलवार की रात करीब आठ बजे तूफानी हवाएं चली। इससे हाइवे पर नगला बरी के निकट डिवाइडर पर लगे 33 हजार लाइन के तीन पोल टूट गए। 33 हजार की लाइन की चपेट में 11 हजार की पोल भी आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं टूटे सभी पोल एक मकान की दीवार पर गिरे। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि आपूर्ति नहीं होने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उधर, हाईटेंशन लाइन के पोल, तार टूटकर गिर जाने से शहर के एसएन, पुरुषोत्तम बिहार, गांधी पार्क व सुहागनगर से जुड़े दर्जनों मोहल्ले अंधकार में डूब गए। रात अंधेरे के कारण विद्युत विभाग द्वारा पोल ठीक करने का काम भी देर रात तक शुरू नहीं हो सका था। एसडीओ सचिन गुप्ता ने बताया कि 33 हजार की मेनलाइन टूटने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। सुबह क्षतिग्रस्त हुई लाइन और पोल को दुरूस्त कराया जाएगा।
इनसेट
दिन में लाइन मेंटीनेस से गुल थी बिजली
आंधी के कारण पोल टूटने से रात कस्बाईयों को जहां अंधेरे में गुजारना पड़ेगा। वहीं दिन में भी बिजली लाइन के मेंटीनेंस के कारण मुरादाबाद कंट्रोल से कई बार दो-दो घंटे की कटौती की गई थी। वहीं सोमवार की रात्रि में भी एक बजे से सुबह चार बजे तक, मंगलवार को शाम चार से छह बजे तक आपूर्ति ठप की गई थी। दिन में पांच घंटे कंट्रोल की रोस्टिंग कटौती के अलावा लोकल स्तर पर कटौती, फाल्ट के कारण भी दिनभर सप्लाई गायब रही।