{"_id":"5db9c9668ebc3e93b24e563a","slug":"pmay-firozabad-news-agr4128162195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर निराश रहे पीएमएवाई के 3307 लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर निराश रहे पीएमएवाई के 3307 लाभार्थी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दीपावली पर खुद के घर की नींव रखने की उम्मीद में बैठे 33 सौ से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शहरी के लाभार्थियों को निराशा हाथ लगी। निदेशालय स्तर पर वेबसाइट में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनके बैंक खातों में भवन निर्माण की प्रथम व द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हुआ।
नगरीय विकास अभिकरण द्वारा अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में चलाए सघन अभियान के दौरान भवन निर्माण के नवीन लाभार्थियों की भूमि का सर्वे कराया था। नोडल विभाग ने 1662 नए आवेदकों को दीपावली पूर्व भवन की नींव तैयार कराने हेतु प्रथम किस्त के भुगतान हेतु डाटा शासन की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया। यही नहीं 1645 अन्य लाभार्थियों को भवन निर्माण जारी रखने के लिए उनका डाटा भी फारवर्ड किया। लेकिन ऐन वक्त पर डूडा विभाग की बेबसाइट योजना में तकनीकी गड़बड़ी आ गई।
इस कारण दीपावली से पूर्व भवन की नींव रखने एवं निर्माण कराने की उम्मीद में बैठे 3307 लाभार्थियों के खातों में जरूरी धनराशि नहीं पहुंची। वहीं किस्त का भुगतान नहीं होने के कारण बुधवार को कई लाभार्थी डूडा विभाग में पूछताछ करते दिखाई दिए। पीओ नगरीय विकास अभिकरण सुभाष वीर सिंह राजपूत ने बताया कि वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित नहीं हो सकी।