फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pm modi

पीएम ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, दूर हुआ परीक्षा का तनाव

Fri, 01 Apr 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
pm modi
फिरोजाबाद ! किड्स कार्नर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षा पे चर्चा का लाइव कार्यक्रम सुनते छा? - फोटो : FIROZABAD
पीएम ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, दूर हुआ परीक्षा का तनाव
विज्ञापन

स्कूलों में टीवी के माध्यम से दिखाया गया ‘परीक्षा पे चर्चा’ का प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्कूलों में शुक्रवार को टीवी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ विद्यार्थियों को दिखाया गया। पीएम के संबोधन की एक-एक बात को विद्यार्थियों ध्यान से सुना। विद्यार्थियों ने कहा कि पीएम का संबोधन सुनकर हौसला बढ़ा है। परीक्षा संबंधी तनाव में भी कमी आई है। संबोधन से सीख लेते हुए बेहतर ढंग से परीक्षा देंगे। संकल्प लेकर निरंतर आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से पीएम ने परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं और उसके समाधान की विधि बताई। उन्होंने का कि पूरे स्वतंत्र मन से परीक्षा देनी चाहिए। कहा, त्योहार के समय परीक्षाएं होती हैं। इस वजह से अधिकांश छात्र-छात्राएं त्योहारों का आनंद नहीं ले पाते हैं। अगर परीक्षा को ही त्योहार बना दिया जाए तो उसमें कई रंग भर जाते हैं। छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पेपर देने को कहा। छात्रों से सोशल मीडिया व मोबाइल गेम से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखने के बाद विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

- पीएम के कार्यक्रम से परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जैसे पानी में कचरा शांत होकर बैठा रहता है और उसको हिलाने के बाद फिर उसमें कुछ नहीं दिखाई देता है उसी प्रकार परीक्षा के समय हमें भी शांत मन से परीक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निष्ठा जैन, छात्रा, किड्स कॉर्नर स्कूल
- परीक्षा के दौरान आने वाली कठिनाइयों को इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से दूर किया जा सकता है। सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान ध्यान को एक स्थान पर केंद्रित करते हुए परीक्षा देनी चाहिए। जिससे कि हम सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकें।
- श्रेया राठौर, छात्रा, किड्स कॉर्नर स्कूल
- परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र-छात्राओं को घबराहट व मन की चिंता के कारण पेपर में सब कुछ याद होने के बाद भी वे बेहतर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हमें परीक्षा को अपनी दिनचर्या में उतार कर परीक्षा में शामिल होना चाहिए। इससे तनाव संबंधी समस्या ही नहीं आएगी।
- प्रियांशी यादव, छात्रा, किड्स कॉर्नर स्कूल
- दो साल बाद परीक्षा देने के लिए स्कूल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने परीक्षा को लेकर काफी महत्वपूर्ण टिप्स दी। उन्हें जीवन में पूर्ण रूप से उतारूंगा। जिससे मुझे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े और मैं पेपर बेहतर ढंग से हल कर सकूं।
- आर्यनवीर, छात्र, पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी तनाव रहता है। मगर प्रधानमंत्री ने बच्चों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करने के लिए संबोधित किया है। उनके संबोधन के बाद मन में उत्साह का संचार हुआ है। यह अच्छा लगा कि आखिर पीएम बच्चों के लिए भी सोचते हैं।
- श्लोक पांडेय, छात्र, पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल
- प्रधानमंत्री ने परीक्षा से लेकर बच्चों को आगामी भविष्य के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग करने से बचने के लिए कहा है। मैं इस सुझाव का पूर्ण रूप से पालन करूंगा।
- हर्ष कुमार, छात्र, पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल
- परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कड़ी मेहनत तो हर विद्यार्थी करता है। मगर इससे तनाव भी उत्पन्न हो जाता है। प्रधानमंत्री के संबोधन से तनाव में काफी हद तक कमी आई है। नए जोश के साथ मैं परीक्षा दूंगी। उम्मीद है बेहतर परिणाम आएगा।

- अविका श्रोती, छात्रा, पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल
- प्रधानमंत्री की बातों को मैंने गौर से सुना। प्रयास करूंगा कि उनकी बताई बातों को मैं अपने जीवन में अक्षरश: उतारूं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ सुनने और देखने के बाद नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मोबाइल गेम और सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखूंगा।
- पंकज कुमार, छात्र, डीएवी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed