फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pm kisan samman nidhi

2.60 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 52.13 करोड़

Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi
2.60 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 52.13 करोड़
विज्ञापन

नगर निगम के पालीवाल हॉल में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम, जिले में पांच हजार लोगों ने सुना पीएम का संबोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से मंगलवार को केंद्र सरकार की गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इसे वर्चुअल माध्यम से गरीब कल्याण सम्मेलन के माध्यम से भी सुनवाया गया। पीएम ने एक क्लिक के साथ पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त भी ट्रांसफर की। इसी के साथ जिले 2,60,664 लाख किसानों के खातों में 52.13 करोड़ रुपये पहुंच गए। सम्मलेन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।
जिले का मुख्य कार्यक्रम नगर निगम के पालीवाल हॉल में आयोजित हुआ। इसी क्रम में आठ ब्लाकों और कृषि ज्ञान केंद्र हजरतपुर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी स्थानों पर कुल पांच हजार लोगों ने पीएम का संबोधन सुना। पीएम ने लाभार्थियों से कहा कि हर योजना को आखिरी घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब दुनिया में भारत की ताकत की चर्चा होती है। विश्वबैंक भी भारत की चर्चा करता है। पालीवाल हॉल में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौन ने कहा कि बीते आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने चिकित्सा, शिक्षा,रोजगार के क्षेत्र में काफी काम किया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार बोले, जिला स्तरीय अफसरों को को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी है। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना,किसान सम्मान निधि,पीएम आवास योजना शहरी,स्ट्रीट वेंडर योजना,पीएम आवास योजना ग्रामीण,आयुष्मान कार्ड योजना एवं बीसी सखीके पांच-पांच लाभार्थियों को चाभी, चेक एवं साड़ी प्रदान की। संचालन श्रीकृष्ण शर्मा ने किया। पालीवाल हॉल में लाभार्थियों के साथ मेयर नूतन राठौर, भाजपा के जिला संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनरायन यादव, सीडीओ चर्चित गौड़,नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, डीडीओ महेंद्र प्रताप यादव, सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी आदि भी मौजूद रहे। ब्लॉक एका में ब्लाक प्रमुख ज्योति किरण राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ. यशवीर, महामंत्री दुर्बीन सिंह, आशु शर्मा, बीडीओ रजत कुशवाह आदि मौजूद रहे। अरांव में ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। बीसी सखियों को ब्लॉक प्रमुख ने साड़ियां बांटी। जसराना प्रमुख संध्या लोधी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण में लापरवाही पर दो तकनीकी सहायक निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों के आधार प्रमाणीकरण का काम 31 मई को जिले की सभी 80 न्याय पंचायतों में चला। सीडीओ चर्चित गौड़ ने खुद इसकी समीक्षा की। प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने पर दो तकनीकी सहायक अनुराग यादव और रमाकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश सीडीओ ने दिए। आधार प्रमाणीकरण का अंतिम दिन होने के कारण सीडीओ चर्चित गौड़ ने 30 मई को देर शाम तक आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा की। न्याय पंचायतवार समीक्षा किए जाने के दौरान शिकोहाबाद क्षेत्र में प्रगति काफी खराब मिलने पर डीडी कृषि एचएन सिंह से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने क्षेत्र में तैनात तकनीकी सहायक अनुराग यादव एवं रमाकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने कहा कि जिले की सभी 80 न्याय पंचायतों में किसानों के आधार प्रमाणीकरण का काम काफी तेज गति से किया जा रहा है। इसकी तिथि अभी और बढ़ने की संभावना है। आधार प्रमाणीकरण होने के साथ ही किसानों के बैंक एकाउंट में किसान सम्मान निधि की धनराशि शीघ्र ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed