फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pm avas yojana ke liye nirdesh

नई आबादी के लोगों को भी मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

Tue, 14 Jan 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
pm avas yojana ke liye nirdesh
फिरोजाबाद। नगरीय अथवा टाउन एरिया में शामिल नहीं होने के कारण सरकारी सहायता से खुद का आवास बनाने से वंचित जरूरतमंद अब पीएमएवाई का लाभ ले सकेंगे। शासन ने नगर निगम एवं हाल ही बने टाउन एरिया मक्खनपुर के कई ग्रामों को योजना के दायरे में लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी एवं हाल ही टाउन एरिया घोषित किए गए मक्खनपुर से जुडे़ कई ग्रामों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत आवास निर्माण कराया जा सकता है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर 2019 को जारी निर्देश के अनुसार निगम निगम के सीमावर्ती इलाके मुहम्मदपुर गजमलपुर, ढोलपुरा, प्रेमपुर रैपुरा को नगर निगम सीमा में अव्यवस्थित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

योजना का लाभ ले सकते हैं मक्खनपुर के गांव
बताया गया यह सभी नई आबादी क्षेत्र परिसीमन के दौरान नगर निगम की सीमा में शामिल थे। लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण पहले इन इलाकों के आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वहीं हाल ही में नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर चुके मक्खनपुर के कई ग्रामों मुहम्मदपुर नवादा, मक्खनपुर खास, जिजौली, बिल्टीगढ़ रघोल एवं बिल्टीगढ़ देवजीत के बाशिंदे खुद का प्लॉट होने की स्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सौ आवेदकों के खाते में पहुंची पहली किस्त
लंबे समय से पीएमएवाई के तहत प्रथम किस्त के इंतजार में बैठे आवेदकों के खातों में प्रथम किस्त का हस्तांतरण शुरू हो गया है। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा जीओ टैग व सर्वे के उपरांत पात्रता श्रेणी में आए 16 सौ आवेदकों के खातों में सोमवार को प्रथम किस्त भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed