{"_id":"50d8c5d591ba593cc4e4625c18ce4152","slug":"plastic-warehouse-fire-lighting-accessories-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के गोदाम में आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के गोदाम में आग, लाखों का सामान जला
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला गंज में बाइक से निकली लपटों से प्लास्टिक के गोदाम में गुरुवार रात आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों का माल जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायास गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला गंज (दत्त कंपाउंड) निवासी चारू दत्त पुत्र वीरेंद्र दत्त की मोहल्ले में चारू इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे उनका प्लास्टिक का गोदाम है। गुरुवार शाम वह दुकान पर बैठे थे। तभी गोदाम के करीब खड़ी बाइक जलने की सूचना मिली। बाइक से उठ रही लपटों ने पास ही संचालित होने वाले प्लास्टिक के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक का पेट्रोल बाहर निकले होने के कारण किसी ने सिगरेट पीने के बाद वहां फेंक दी, जिससे बाइक में आग लग गई। हालांकि पुलिस टीम आग कैसे लगी? का कारण तलाश रही है।