फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Plaster, kibar, window work was not done in Prime Minister's residences found incomplete

प्रधानमंत्री आवासों में नहीं हुआ प्लास्टर, किबाड़,खिड़की का काम मिला अधूरा

Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Plaster, kibar, window work was not done in Prime Minister's residences found incomplete
शाहपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सत्यापन करते डीएम चंद्रविजय सिंह साथ में सीडीओ चर्चितग? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौशहरा, ऊबटी एवं डाहिनी गांव का सीडीओ चर्चित गौड़ ने निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, तालाब के साथ ही मनरेगा पार्क सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने नौशहरा में अफसरी अली, दिलशाद अली, जान मोहम्मद एवं सोबरन सिंह के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया। मकानों में प्लास्टर, फर्श एवं रंगाई-पुताई नहीं मिली। दरवाजे एवं खिड़की टूटी हुई थी। दस दिन में आवास पूर्ण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डाहिनी में मनरेगा पार्क में पर्याप्त एवं अच्छा स्थान है। बीडीओ एवं पंचायत सचिव को एक साइड में पुस्तकालय भवन बनाए जाने के निर्देश दिए। पार्क में झूले लगवाने के साथ बॉलीवाल, बैडमिंटन कोर्ट बनाने के साथ तीसरे तरण में खास लगाकर बच्चों के खेलने के लिए स्थान बनाया जाए। ऊबटी में 6300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में खेल का मैदान बनाया जाएगा। काम शुरू हो गया है। ट्रैक के साथ बाउंड्रीवाल, ओपन जिम, खेलों के कोड विकसित किए जाएं। बीडीओ धर्मेंद्र सिंह, सचिव मुनील कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीसी के बजाय गार्डर-पटिया से पाट दिया मकान
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने नारखी ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में बन रहे प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की गुणवत्ता परखने गांव में पहुंचे। शाहपुर में लाभार्थी के आवास की छत आरसीसी के स्थान पर गार्डर-पटिया से बनाने पर नाराजगी जाहिर की।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि नारखी ब्लॉक के शारहपुर निवासी निजामुद्दीन के आवास की छत आरसीसी के स्थान पर गार्डर-पटिया से बनाई गई थी। रहीसा बेगम के आवास को देखा। सीडीओ चर्चित गौड़ ने बीडीओ को डीपीआरओ के माध्यम से सफाई कर्मी को प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा,बीडीओ नारखी नरेश कुमार पंचायत सचिव मौजूद थे।
1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क की होगी जांच-डीएम
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में जलेसर रोड औद्योगिक स्थल पर 1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता पर उद्यमियों ने सवाल उठाए। इस पर डीएम ने उसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं।

उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने समस्याओं को सुना। संबंधित विभागाध्यक्षों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान क्षेत्र व औद्योगिक आवासी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं नालियों की सफाई सड़कें व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को दिए। उद्योग बंधुओं की शिकायत पर डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड पर 1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क निर्माण कार्य की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed