{"_id":"64de54d307bf2b1a5408126c","slug":"picture-of-157-years-old-firozabad-station-will-change-soon-firozabad-news-c-25-agr1050-246794-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 157 साल पुराने फिरोजाबाद स्टेशन की जल्द बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 157 साल पुराने फिरोजाबाद स्टेशन की जल्द बदलेगी तस्वीर
Thu, 17 Aug 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्रिटिश हुकूमत में वर्ष 1866 में बने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन की तस्वीर 157 सालों बाद बदलने वाली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 12 करोड़ से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अब कुछ माह का इंतजार शेष है। इसके बाद सुहागनगरी का यह रेलवे स्टेशन आधुनिक रेलवे स्टेशनों की दौड़ में शुमार होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त को एक साथ देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास का शिलान्यास किया है। जिसके बाद से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 157 साल पुराने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का रास्ता भी साफ हो गया है। इस योजना के तहत जनपद के टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इसके लिए अलग-अलग स्टेशनों के अनुसार उनका अनुमानित बजट भी पास कर दिया गया है। पुनर्निर्माण के दौरान बजट के बढ़ने की भी संभावनाएं हैं। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अब से कुछ माह बाद फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा।
इन सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन
रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास की श्रृंखला में यात्रियों को धूप से बचाने के लिए पूरे स्टेशन को टीनशेड से कवर करने के अलावा, पिंक टॉयलेट, कैफेटेरिया, वातानुकूलित विश्रामालय, फर्श, स्टेशन की बिल्डिंग को पुर्नविकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
-यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित है। इसके पुर्नविकास का कार्य भी जल्द ही शुरू होने वाला है। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके बाद फिरोजाबाद स्टेशन भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इससे रेलयात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज डिवीजन प्रयागराज