{"_id":"b883156c1123a0b479d4f4b045093aab","slug":"picketing-to-protest-the-attack-on-journalists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों पर हमले के विरोध में धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों पर हमले के विरोध में धरना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पत्रकारों की हत्याओं और हमलों के विरोध में सोमवार को पत्रकार संघ के तत्वावधान में तहसील पर धरना दिया गया। पत्रकारों ने शाहजहांपुर में पत्रकार की हत्या में शामिल मंत्री को बर्खास्त करने और घटना की सीबीआई जांच की मांग से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा।
पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में पत्रकारों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पत्रकार जागेंद्र सिंह की हत्या में शामिल मंत्री राममूर्ति की अविलंब गिरफ्तारी, बर्खास्तगी , मामले की जांच सीबीआई से कराने और बालाघाट में पत्रकार को जलाकर मारने के मामले में न्याय देने की मांग की गई। वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है। उस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में दिनेश प्रसाद, राजेश दुबे, निकुंज यादव, ब्रजेश राठौर, मुकेश गुप्ता, विकास पालीवाल, सुनील यादव, राममोहन शर्मा, आरिफ खान, बनवारीलाल, गगन तोमर, प्रशांत, गगन बिहारी, शशांक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- शिकोहाबाद तहसील में धरना देते पत्रकारों का समर्थन करते अधिवक्ता। फोटो संख्या पी-101