{"_id":"4a7fcae0e59142f9833e03dec20234c2","slug":"physical-development-needed-for-the-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा मीरा स्थित शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल में जनपद स्तरीय अंतर विद्यालीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निदेशक केडी शर्मा और अश्वनी शर्मा ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में पहला मैच किंग्स-वे एकेडमी और यंग स्कालर्स एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें किंग्स-वे ने यंग स्कालर्स को 48 प्वाइंटों से मात दी। इसके बाद एशियन पब्लिक स्कूल और पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेले गये मैच में पुरातन की टीम ने एशियन को 35-14 से हराया। वहीं किंग्स-वे और झाऊलाल इंटर कालेज के बीच खेले गये मैच में किंग्स-वे ने जीत हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रहलाद टिकमानी, आर्मी पब्लिक स्कूल, मां अंजनी पब्लिक स्कूल, इंद्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिरसागंज आदि ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केडी शर्मा ने कहा कि खेलों से शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्या मगन शर्मा, इंजीनियर सुमित शर्मा, अनुराग यादव आदि मौजूद थे।