{"_id":"6283e93aaf156c227a0e55ee","slug":"phc-firozabad-news-agr5338636125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर, एक पीएचसी मिली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर, एक पीएचसी मिली बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने सिरसागंज और मदनपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कराया। इस दौरान चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और एक पीएचसी बंद मिली। सीएचसी सिरसागंज पर भी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. हंसराज सिंह ने मंगलवार को सीएचसी सिरसागंज में दोपहर 1.15 बजे निरीक्षण किया। यहां ऑटोमेस्ट्रिस्ट तोरन सिंह अनुपस्थित मिले। इनका ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत नहीं था। डीईओ रितिक कुमार भी अनुपस्थित मिले। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार और बीसीपीएम रामपाल सिंह द्वारा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। एसीएमओ डा. केके शर्मा ने मदनपुर क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पीएचसी का निरीक्षण किया। सुबह 11.55 बजे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नानेमऊ पर ताला लटका मिला। नगला खंगर, नगला गुलाल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी ताला लगा मिला। पीएचसी नगला गुलाल पर चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य कर्मी उमेशबाबू एवं संजय सांवरिया के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर थे। परंतु मौके पर अनुपस्थित पाए गए। दोपहर 12.30 बजे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जहानाबाद का निरीक्षण किया तो यहां भी ताला लटका मिला। पीएचसी सलेमपुर में भी ताला लटका मिला। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों और चिकित्साधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पतालों के नियमित निरीक्षण कराए जाएंगे।