फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PET: One static and sector magistrate deployed at each of the 25 centres

पीईटी : 25 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
PET: One static and sector magistrate deployed at each of the 25 centres
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। इसके लिए 500 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा में 46560 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छह और सात सितंबर को कराई जाएगी । 25 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक स्टेटिक, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। तीन जोनल में जिला बांटा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 11640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- एके इंटर कॉलेज, एके पीजी कॉलेज, बीडीएम इंटर कॉलेज, सीएल जैन कॉलेज, डीएवी कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, दाऊदयाल पीजी कॉलेज, देहली पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद, देहली पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद, ज्ञानदीप स्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज, आईवी इंटरनेशनल स्कूल, किड्स कॉर्नर स्कूल, महात्मा गांधी बालिका कॉलेज, नारायण कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, माताप्रसाद कलावती स्कूल, स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट डोमेनिक एकेडमी, सेंट जोंस स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed