फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   person who cheated former CMO of 3.65 lakh was arrested In Firozabad

UP News: पूर्व सीएमओ से 3.65 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, बीमा कराने का भरोसा दिलाकर पार की थी रकम

Sat, 12 Oct 2024 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 08:17 PM IST
सार

पूर्व सीएमओ से 3.65 लाख की ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने बीमा कराने का भरोसा दिलाकर रकम पार की थी। 

विज्ञापन
person who cheated former CMO of 3.65 lakh was arrested In Firozabad
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। इसने आगरा के पूर्व सीएमओ से बीमा कराने का भरोसा दिलाकर 3.65 लाख की ठगी की थी। आठ अक्तूबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीमों का गठन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से 3.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना पचोखरा के गांव देवखेड़ा निवासी कुंवर सिंह ने साइबर ठगी के मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद सीओ सदर चंचल त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी और निरीक्षक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


तभी थाना उत्तर के सत्यनगर टापा कला निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह कुछ समय पहले एक्सिस बैंक टूंडला शाखा में कर्मचारी था। पीड़ित का खाता उसी बैंक में था। उन्होंने दो--दो लाख के बीमा कराए थे। जिनका फायदा न होने के नाम पर बीमा बंद कराने की बात पर उसने मोबाइल लेकर अलग-अलग खातों में 3.65 लाख रुपये भेज दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में थे सीएमओ, 2015 में हुए थे सेवानिवृत

साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित आगरा में सीएमओ के पद पर तैनात थे। वह 2015 में सेवानिवृत हुए थे। जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उनके खाते से धनराशि पार की थी। जब पीड़ित की पत्नी बैंक गई और उन्होंने धनराशि की जानकारी की। तब पता चला कि रुपये उनके खाते से कटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed