फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   people took oath for voting

मतदाता दिवस पर ली निर्भीक मतदान की शपथ

Sun, 25 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
people took oath for voting
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सैकड़ों की संख्या में मतदाताओं को निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने पेटिंग्स, नारों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति अलख जगाने का काम किया। बीएलओ के साथ अभियान में सहयोग करने वालों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


पालीवाल आडीटोरियम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम विजय किरन आनंद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। हाल में मौजूद छात्र-छात्राओं व नागरिकों को शपथ दिलाई। इससे पूर्व सवाल किए क्या वे देश को तरक्की की राह, गरीबी एवं भ्रष्टाचार मिटाने व अच्छे कानून बनाने के पक्ष में हैं तो वह तभी संभव होगा जब अच्छी सरकार बिना किसी लोभ लालच के वोट देकर चुनेंगे। दाऊदयाल कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व वोट दो रे भैय्या, एमजी कालेज की छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे... का नारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता भारद्वाज के नेतृत्व में बुलंद किया। राजकीय डिग्री कालेज सिरसागंज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, एमजी की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य, सीएल जैन कालेज की छात्राओं ने मतदान की अलख जगाई। आरके राज ने देश भक्ति का गीत गाया। छात्रा आरजू शर्मा ने कटाक्ष किया तो किड्स की छात्रा ने मतदान तथा छात्रों ने मेरा जूता है जापानी....। गीत पर नृत्य किया। एसडीएम सदर विजय सिंह ने डीएम विजय किरन आनंद, एडीएम कर्मेंद्र सिंह व डीडीओ आरके राम का बुके भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रभारी डीआईओएस सत्यदेव यादव, बीएसए बालमुकुंद प्रसाद, डीएचओ बलजीत सिंह, डिप्टी बीएसए तरुण कुमार, नायब तहसीलदार एनराम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन स्वीप के जिला कोआर्डिनेटर डा. संजीव भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन


जिला स्तर पर इनका हुआ सम्मान
टूंडला विधानसभा में नागऊ की बीएलओ मनीषा रानी, ठा. वीरी सिंह के अशोक कुमार, जसराना क्षेत्र के पचवा की बीएलओ राजकुमारी, सबलपुर की सरिता, फीरोजाबाद के इस्लामियां कालेज की निर्मला, एसआरके की नीरू सिंह, शिकोहाबाद के माधौगंज की अंजली सिंह, दिव्या सिंह, सिरसागंज विधानसभा में रुस्तम अली, कृष्णपाल सिंह का डीएम विजय किरन आनंद ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। लोक नागरिक कल्याण समिति की सदस्य कल्पना राजौरिया एवं उनकी टीम को प्रशस्तिपत्र एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी हुए सम्मानित
तहसील सदर के बीएलओ गुंजन प्रसाद, योगेश कुमार शर्मा, निवेशचंद्र, मोनू खान, रामधन, नरेशबाबू, अमर सिंह, स्नेहलता, सुषमा सोलंकी, शिकोहाबाद आंशिक से आकांक्षा शर्मा, मीरा देवी, हजारीलाल, अखेराम, टूंडला आंशिक क्षेत्र से प्रदीप कुमार, कविता रानी, दुष्यंत कुमार, उर्मिला लोधी को प्रशस्तिपत्र दिए। एमजी कालेज की छात्रा सना, मीना राजपूत को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed