फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People of Tharputha now have hope from DM

ठारपूठा के लोगों को अब डीएम से आस

Thu, 23 Sep 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
People of Tharputha now have hope from DM
रफ़रोजाबाद ! गलियों के निर्माण कार्य की मांग को लेकर धरना देते ठारपूठा क्षेत्र के बाशिंदे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नाली-सड़क खड़ंजा जैैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ठारपूठा के लोगों को जिलाधिकारी के दौरे के बाद विकास कार्यों की उम्मीद बंधी है। अन्य मलिन व श्रमिक बहुल बस्तियों के लोग भी जिला प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। नगर निगम से उम्मीद छोड़ चुके कई अन्य मोहल्ला के वाशिंदाओं की माने तो जिला प्रशासन अन्य कई विभागों के जरिए अवस्थापना से जुडे कार्यों को पूरा करा सकता है।
विज्ञापन

श्रमिक बबुल ऐलान नगर, झलकारी नगर, उर्दू नगर, अब्बास नगर, किशन नगर, करबला क्षेत्र, न्यू आंबेडकर नगर, श्याम नगर, सत्यनगर, प्रीतम नगर, जोशियान गढ्ढा के अलावा संतनगर आदि इलाकों की अधिकांश आबादी ऊबड़-खाबड़ सड़क, टूटी-फूटी नालियों की वजह से गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझ रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नरकीय जीवन जी रहे लोग कई दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ठारपूठा क्षेत्र में पहुंचे डीएम ने लोगों को समस्या का जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया। डीएम के निरीक्षण के बाद अन्य क्षेत्र के लोगों की भी जिला प्रशासन से उम्मीद बढ़ गईं हैं। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में जुटे नगर निगम प्रशासन से जल्द समस्या निदान की नाउम्मीद पाले लोग अब जिला प्रशासन से समस्या निदान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर निगम से फिलहाल नाली-खड़ंजा व जलभराव की समस्या के निदान की उम्मीद नहीं है। लेकिन प्रशासन व जन प्रतिनिधि चाहें तो डूडा, आवास विकास, विप्रा अथवा आपदा राहत कोष से हमारी समस्या का निदान करा सकता है।

शिव कुमार राठौर, निवासी, नगला पान सहाय
---
नगर निगम के समक्ष फिलहाल कई कठिन चुनौतियां हैं। धनाभाव भी है। जिला प्रशासन से जुडे़ कई विभाग और जनप्रतिनिधि नाली-खड़ंजे जैसे अवस्थापना से जुडे़ कार्य करा सकते हैं। इससे समस्या का निदान जल्द हो जाएगा।
मुहम्मद ईसरार, पार्षद वार्ड संख्या 59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed