फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People go to the memorandum Nagrayukt

नगरायुक्त को ज्ञापन देने जाते लोग

Sat, 28 Nov 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Nov 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
People go to the memorandum Nagrayukt
मोहल्ला जाटवपुरी स्थित सैयद गंज में एक युवक द्वारा तीन फीट गली घेरने के विरोध में क्षेत्रीय जनता ने शनिवार को नगर निगम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन  किया तथा कब्जा हटाने को नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस  नेता शफात खान, प्रकाश निधि गर्ग, नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में  जाटवपुरी के बाशिंदे नगर निगम पहुंचे। सरफुद्दीन, इस्तकार अहमद का कहना था  कि सैयद गंज में डा. फिरदौसी के बगल वाली गली में जमील द्वारा निर्माण कार्य कराया  जा रहा है। गली 10 फुट की है, उसमें जमील ने तीन फीट जगह को अपने प्रयोग  ले लिया है, जिससे गली काफी संकरी हो गई है। गत दिवस विद्युत विभाग द्वारा  गली में पोल लगाने के लिए कर्मचारी आए, तो जमील ने पोल नहीं लगने दिए। गली  संकरी होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गली में निर्माण  न कराने की कहते हैं तो वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता है। क्षेत्रीय  लोगों ने चेतावनी दी कि जमील द्वारा किए अवैध कब्जा को नहीं हटवाया गया तो  धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालों में जाकिर अहमद,  शाकिर, नवीन, जमील, शाहरुख, मो. हनीफ, वारिश, निजाम आदि हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed