फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People expressed protest on statement of BJP candidate in Firozabad leader apologize with folded hands

UP Nikay Chunav: भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, विरोध देख मारी पलटी, लगाई उठक-बैठक, हाथ जोड़ मांगी माफी

Sun, 23 Apr 2023 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी के बोल बिगड़े हुए हैं। बयान का लोगों ने विरोध किया तो नेताजी पलटी मार गए। अब उन्होंने उठक-बैठक लगाई। साथ ही हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।

विज्ञापन
People expressed protest on statement of BJP candidate in Firozabad leader apologize with folded hands
भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, विरोध देख लगाई उठक-बैठक, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव का खुमार अपनी चरम पर है। टिकट मिलने के बाद नेता जी लोग जनसंपर्क में लगे हुए हैं। कई नेता जी तो टिकट मिलने को ही जीत मान बैठे हैं। तभी तो अति आत्मविश्वास में क्या बोल जा रहे हैं उन्हें आभास तक नहीं होता। जब आभास होता है तो नेताओं के गुण के अनुसार तत्काल माफी भी मांग लेते हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद से सामने आया है। यहां भाजपा की टिकट पर वार्ड संख्या 11 से चुनाव में ताल ठोक रहे योगेश शंखवार शायद अति आत्मविश्वास पर आ गए। उनका एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें ब्राह्मण और ठाकुर समाज का वोट नहीं चाहिए। इन लोगों को वोट देना तो मजबूरी है...। 

विज्ञापन

बयान पर समाज के लोगों में रोष

चुनाव प्रचार के दौरान कही गई इस बात का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसको लेकर दोनों समाज के लोगों में रोष है। लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई भाजपा नेता भी उनके विरोध में उतर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उठक-बैठक लगाते हुए जारी किया वीडियो 

भाजपा नेताओं का कहना है कि उपसभापति रह चुके योगेश शंखवार ने जनता के हित को दरकिनार किया था। भारी विरोध के बाद आखिर टिकट कैसे मिली ? यह बड़ा सवाल है ? जब लोगों के बीच आक्रोश बढ़ने लगा तो नेता जी उठक-बैठक लगाते हुए एक वीडियो जारी किया। इसके माध्यम से वह अपने बयान पर माफी मांग रहे हैं।  

नगर निगम के उपसभापति भी रहे चुके

ज्ञात हो कि योगेश शंखवार 2017 के चुनाव में नगर निगम के उपसभापति भी रहे थे। इस बारे में योगेश शंखवार का कहना है कि हमारे विरोधियों ने साजिश रचकर वीडियो जारी कर दिया था। ऐसी बात मैं कभी कहना तो दूर बल्कि सोच भी नहीं सकता। फिर भी मैने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed