फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   people burn from acid

संदिग्ध परिस्थिति में दंपती सहित तीन जले, एसिड अटैक की सूचना से मचा हड़कंप

Mon, 25 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
people burn from acid
ज्वलनशील पदार्थ से जले लोग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के कुतुकपुर चनौरा निवासी दंपती थाना खैरगढ़ क्षेत्र के हाथवंत के समीप रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में जलने से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद वह लोग घर चले गए। पुलिस का कहना है कि तीनों टाटा मैजिक की बैट्री के फटने से तीनों झुलसे थे, बेटी ही उन सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गई थी।
विज्ञापन

उधर, तीनों पर एसिड अटैक की सूचना से दिनभर हड़कंप मचा रहा। तीनों के पैर व शरीर पर एसिड के छीटें हैं। परिवार मूल रूप से जसवंत नगर का रहने वाला है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के कुतुकपुर चनौरा निवासी राकेश कुमार (60), पत्नी क्रांति (58) अपने बेटे राहुल (17) के साथ रविवार देर रात अपनी बेटी नीतू निवासी थाना खैरगढ़ के हाथवंत के घर जा रहे थे। रास्ते में संदिग्ध परिस्थिति में उन पर ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) गिरने से तीनों घायल हो गए। रात 12 बजे उनकी बेटी नीतू तीनों घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गई थी। यहां उपचार के बाद तीनों घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि तीनों जले हुए लाए गए थे। वह लोग एसिड डालने की बात बता रहे थे। उधर, एसिड से घायल होने की जानकारी पुलिस अफसरों को लगी तो हड़कंप मच गया। एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने एसएचओ खैरगढ़ जयेंद्र सिंह मौर्या का तत्काल जांच के निर्देश दिए।
खैरगढ़ पुलिस एसिड से घायल हुए राकेश कुमार को खोजने को थाना रामगढ़ के ग्राम चनौरा पहुंच गई। बाद में पता चला कि राकेश चनौरा का मूल निवासी नहीं है बल्कि किसी मकान में किराए पर रहता है। थाना खैरगढ़ पुलिस ने बताया राकेश मक्खनपुर से पत्नी एवं बेटे के साथ टाटा मैजिक (छोटा हाथी) में सवार हुआ था। नए वाईपास पर टाटा मैजिक की बैटरी तेज धमाके के साथ फटी थी। उसमें से निकले तरल पदार्थ से जले हैं। वह अपनी बेटी नीतू के घर से छोटी बेटी के लिए लड़का देखने को दिल्ली जाने के लिए निकले थे।

बैटरी फटने से पड़ी छीटों से जले हैं तीनों
कुतुकपुर चनौरा निवासी राकेश एवं उसके परिवार पर किसी ने तेजाब (एसिड) फेंका नहीं है। बल्कि वह टाटा मैजिक छोटा हाथी में बैठकर बेटी के घर जारहा था। मैजिक में ही रखी बैटरी आदि फटने से पड़ी छीटों से जले हैं। यह बात खुद राकेश ने बताई है। वह मूलरूप से जसवंत नगर का रहने वाला है चनौरा में किराए के मकान में रहता है।
राजेश कुमार - एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।

ज्वलनशील पदार्थ से जले लोग।

ज्वलनशील पदार्थ से जले लोग।- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed