फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People are sick from house to house in Popgarh and Dundhpura

पोपगढ़ और डूंढपुरा में घर-घर में लोग बीमार

Sun, 17 Oct 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
People are sick from house to house in Popgarh and Dundhpura
थाना खैरगढ़ के गांव पोपगढ़ में घर-घर विछी चारपाई और बीमार पड़े लोग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर से ज्यादा देहात क्षेत्रों में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। हाथवंत के गांव पोपगढ़ और डूंढपुरा में घर-घर चारइपाइयां बिछ़ी हुई हैं। यहां तक अधिकांश मरीज शहर और अन्य जिलों में इलाज करा रहे हैं। इस कारण कई घरों में ताला भी लगा हुआ है। पूरे जनपद में सर्विलांस का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग इन गांवों की हालत से अधिकारी बेखबर है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चार लोगों की बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभी तक नहीं पहुंची हैं। मजबूरी में लोग प्राइवेट चिकित्सकों पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में डेंगू और वायरल 80 फीसदी काबू में आ गया है। जबकि हकीकत है कि डेंगू और वायरल शहर से ज्यादा अब देहात में फैला हुआ है। जिले के कई गांव वायरल और डेंगू की चपेट में हैं। मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू की जांच कम कर दी है। इसलिए तीमारदार अपने मरीज को सरकारी अस्पतालों के बजाय प्राइवेट अस्पतालों में ले जाने में ही भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा खैरगढ़ के पोपगढ़ और डूंढपुरा में करीब चार से ज्यादा लोगों की मौत बुखार से हो चुकी हैं। दोनों गांवों में 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। सर्विलांस टीमें भी गांव में बीमारी होने से बुखार हैं। अधिकांश लोग प्राइवेट चिकित्सकों पर इलाज करा रहे हैं। ग्रामीण रामलखन ने बताया कि गांव में मौत हो रही हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। इसके अलावा नजदीक गांव खैय्यातान में भी यही हाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों में लगा है ताला
पोपगढ़ और डूंढपुरा में कई घर ऐसे हैं, जिनमें ताला लगा हुआ है। या फिर एक ही सदस्य घर की रखवाली को मौजूद हैं। कई घर के सभी सदस्य बीमार हैं। शेष सदस्य उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में हैं। गांव में वायरल का प्रकोप बढ़ने पर कई लोग अपनी रिश्तेदारी में भी चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed