फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सजातीय महिलाओं को महिला पेंशन की 11वीं किस्त का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा मंगलवार को रामलीला ग्राउंड स्थित पशुराम शिविर में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज की जरूरतमंद छह महिलाओं को पेंशन की 11वीं किस्त का वितरण किया गया। पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं में ऊषा उपाध्याय जसराना, शोभादेवी शिकोहाबाद, रत्ना उपाध्याय सिरसागंज, रामबेटी मिश्रा फिरोजाबाद, प्रतिभा शर्मा फरिहा एवं चंद्रप्रभा उपाध्याय टूंडला शामिल रहीं।
पेंशन वितरण कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं मनोज भटेले, राकेश शर्मा, राकेश राजौरिया, संदीप उपाध्याय, शैलेद्र शर्मा, अरूण शर्मा, रामकुमार रावत एवं सुनील पाडें आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के अनुसार बुधवार को मकर संक्राति के अवसर पर परशुराम शिविर में सुबह 11 बजे खिचड़ी वितरण होगा।