{"_id":"5e0255c58ebc3e880968f93d","slug":"peace-in-suhagnagari-firozabad-news-agr4216109126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन की ओर बढ़ी सुहागनगरी, बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन की ओर बढ़ी सुहागनगरी, बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
मंगलवार को खुला नालबंद चौराहे से इमामबाडा बाजार में खरीददारी करने निकले लोग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी मंगलवार को अमन की ओर बढ़ती दिखी। बाजार में न पुलिस की बैरियर था और न खाकी का खौफ। साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन होने के बाद भी सदर बाजार की दुकानें खुली थी। लोग खरीदारी करते दिखाई दे रहे थे। इमामबाड़ा से लेकर नालबंदान चौराहे तक की दुकानें खुलने के साथ लोग आवाजाही करते दिखाई दिए।
पिछले चार दिन बवाल एवं दहशत के बीच रहने वाली इस कांचनगरी की अबोहवा में मंगलवार के दिन अमन की हवा तेज बहती दिखाई दी। हाईवे पर आवागमन सुचारु हो गया तो लोग अपनी दुकान खोलने के लिए बिना किसी भी हिचक के समय से पहुंच गए। इमामबाड़ा चौराहे पर लगा फोर्स का बैरियर साइड में पहुंच गया। चूड़ी दुकानें खुलने के साथ फारुकी गेट की ओर बाजार खुला दिखाई दिया।
नालबंदान चौराहे के आस-पास बैरियर तो लगे थे लेकिन फोर्स उतनी फिक्रमंद नहीं दिखी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने मौलवियों से भेंट करके उनके भरोसा दिया था कि निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। हाजीपुरा के बाजार खुला, जाटवपुरी नगला बरी चौराहे पर भी रौनक दिखाई दी। इसके साथ नई आबादी वाले क्षेत्रों में लोग आते-जाते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ सिरसागंज ईराज राजा, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा शहर की हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
ग्राहकी कम होने के कारण जल्दी बंद हो गया बाजार
फिरोजाबाद। इमामबाड़ा, फारुकी गेट, नाले की पुलिया क्षेत्र में जो दुकानें खुली वह शाम को जल्दी बंद हो गईं। दुकानदारों का तर्क था कि ग्राहक कम आ रहे हैं तो फिर दुकानों को देर शाम तक खोलने का कोई मतलब नहीं। हालांकि पुलिस के अधिकारी लगातार राउंड लेते रहे। नाले की पुलिया, इमामबाड़ा, हाजीपुरा, शीतल खां, रामगढ़ रोड, जाटवपुरी, उर्वशी रोड, नैनी ग्लास, मोहम्मदगंज, आकाशवाणी रोड में भी चहल-पहल रही।
तैनात रही फोर्स, मुस्तैद रही सीआरपीएफ
फिरोजाबाद। बाजार खुलने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अधिकारी सतर्क रहे। नालबंदान चौराहा पर जहां सीआरपीएफ, पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नालबंद चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, सुभाष तिराहा, उर्वशी तिराहा, मोहम्मदगंज, आसफाबाद, रसूलपुर थाना, नैनी ग्लास, रामगढ़, नगला बरी, जाटवपुरी, शीतल खां रोड के साथ अन्य स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान तैनात नजर आए।
थाने की सुरक्षा की बाउंड्री का निर्माण शुरू
फिरोजाबाद। नेशनल हाईवे किनारे बने रसूलपुर थाने की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने थाने की छत पर बाउंड्री का निर्माण शुरू करा दिया है। जिससे उपद्रव के दौरान थाने की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को छत पर तैनात होने के साथ ही पोजीशन लेकर उपद्रवियों पर कंट्रोल कर सकें।