फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PCS officers abusing senior officer Audio goes viral in Firozabad

UP News: पीसीएस अफसरों के बीच बातचीत का ऑडियो आया सामने, उच्चाधिकारी को कर रहे गाली-गलौज; बैठी जांच

Wed, 04 Sep 2024 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 05:55 PM IST
सार

सुहागनगरी में पीसीएस अफसरों के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत में यह एक उच्चाधिकारी को गाली-गलौज कर रहे हैं। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
PCS officers abusing senior officer Audio goes viral in Firozabad
calling - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो पीसीएस अफसरों के बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल आडियो में जिले के प्रमुख अधिकारी को गाली-गलौज तक की गई है। डीएम रमेश रंजन ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसकी जांच एडीएम विशु राजा को सौंपी है। एडीएम ने कहा कि इसकी हर एंगिल से जांच की जाएगी। उसकी रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को भेजेंगे।

विज्ञापन


जिले के दो पीसीएस अफसरों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में एक निलंबित एसडीएम तो दूसरे वर्तमान में जिला मुख्यालय से संबद्ध होने वाले एसडीएम के बीच की बातचीत बताई जा रही है। 

विज्ञापन

अफसरों के बीच यह बातचीत देररात्रि की होने का अनुमान है। क्योंकि बातचीत में जहां एक अधिका्री गेस्ट हाउस में खाना खा रहे हैं तो दूसरा कार्यालय में होने की बात कह रहा है। बातचीत के दौरान महिला तहसीलदार के गार्ड हटाए जाने का जिक्र भी किया है। इतना ही नहीं तहसीलदार के खिलाफ लिखा पढ़ी किए जाने तक का जिक्र किया गया है। 
 

जिले के दोनों जिम्मेदार अफसरों ने जिले के सर्वोच्च आला अधिकारी के पद का नाम लेकर गाली गलौज तक की गई है। इस तरह के ऑडियो वायरल होने की जानकारी जिलाधिकारी रमेश रंजन को हुई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है। ऑडियो प्रकरण की जांच एडीएम विशुराजा को सौंपी गई है। एडीएम विशुराजा ने जिले के दो तत्कालीन एसडीएम के बीच वायरल हुए आडियो की जांच प्रारंभ कर दी है।
 
विज्ञापन

सवाल-आखिर किसने ऑडियो किया वायरल?

फिरोजाबाद। सवाल इस बात का भी है कि आखिर दो एसडीएम के बीच हुई गोपनीय बातचीत का ऑडियो को वायरल करने वाला कोई और नहीं बल्कि सिरसागंज व शिकोहाबाद तहसील का स्टाफ ही होगा। क्योंकि जिस अधिकारी के पास मोबाइल रहा होगा उसके द्वारा ही इस ऑडियो को वायरल किया गया होगा। प्रशासन की गोपनीयता को किसने भंग किया यह भी जांच का विषय है। 
 

वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है कि यह आडियो उस समय का है जब यह अफसर भूमि के बैनामे में जिला प्रशासन की रडार पर थे। उस दौरान इसके फोन को किसी दूसरे फोन पर लिसिनिंग पर लगाया गया हो। अब एक अफसर पर कार्रवाई के बाद इस आडियो को किसी तीसरे व्यक्ति ने वायरल कर दिया हो।
 

जिले के दो पीसीएस अफसरों की बातचीत के संभावित आडियो की जांच की जा रही है। ऑडियो की हर एगिल से जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। -विशू राजा एडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed