{"_id":"608d96e58ebc3ebd020bd92e","slug":"pcb-will-issue-unconditional-noc-on-setting-up-an-oxygen-plant-firozabad-news-agr490510625","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन प्लांट लगाने पर बिना शर्त एनओसी जारी करेगा पीसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन प्लांट लगाने पर बिना शर्त एनओसी जारी करेगा पीसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोविड के कारण हुई ऑक्सीजन किल्लत को दूर करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुक उद्यमियों को तत्काल प्रभाव से एनओसी जारी करने का निर्णय लिया है। हालांकि आक्सीजन प्लांट लगाने वाली इकाइयों को पर्यावरण संरक्षण से जुडे़ मानकों का ख्याल रखना होगा। योजना के लाभ के लिए इच्छुक इकाइयां उद्योग विभाग की निवेश मित्र साइट पर आवेदन कर सकती हैं।
कांच अथवा अन्य इकाइयों के संचालकों को जिले में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने का मौका है। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करने वाले इकाई संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बिना किसी औपचारिकता विभागीय एनओसी जारी की जाएगी।
कोविड काल में ऑक्सीजन गैस की किल्तत को दूर कराने के लिहाज शासन स्तर से जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। आक्सीजन प्लांट की स्थापना के इच्छुक इकाई संचालकों को उद्योग विभाग की साइट निवेश मित्र पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य औपचारिकताओं की पूर्ति तत्काल रूप से किए जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि प्लांट लगाने के इच्छुक उद्योगपतियों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत जरूरी नियमों का पालन सुनिश्चित कराना होगा।
आक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुक उद्यमी अथवा इकाई संचालक निवेश मित्र पोर्टल आवेदन कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण नियमों का अनुपालन करने के अलावा विभाग अन्य कोई औपचारिकता पर बल नहीं देगा। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुकों को विभागीय एनओसी तुरंत जारी कर दी जाएगी।
डॉ मनोज कुमार क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड