{"_id":"62c5d870a8a1860982625c3d","slug":"path-vikreta-firozabad-news-agr539296595","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हो रही पथ विक्रेताओं की सोशल प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार हो रही पथ विक्रेताओं की सोशल प्रोफाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयार हो रही पथ विक्रेताओं की सोशल प्रोफाइल
इसी के जरिए दिलाया जाएगा आठ अन्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आठ केंद्रीय योजनाओं के लाभ दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला में पंजीकृत 15,000 पथ विक्रेताओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सोशल प्रोफाइल तैयार कराई जा रही है। इस दौरान पात्रता श्रेणी चिह्नित पथ विक्रेताओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जिला में पंजीकृत 15000 पथ विक्रेताओं केंद्रीय योजनाओं पीएम जनधन योजना, अटल पेंशन,अटल बीमा योजना,एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना,उज्ज्वला योजना के अलावा ई-श्रम योजना जैसी कुल आठ योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना के लाभार्थी पथ विक्रेताओं की सोशल प्रोफाइल तैयार कराई जा रही है। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत के मुताबिक दस व बीस हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले सभी पथ विक्रेताओं की सोशल प्रोफाइल तैयार कराई जा रही है। जिससे अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।