{"_id":"587a25cb4f1c1b222aba8785","slug":"passengers-on-the-inhumane-treatment-of-the-teenager-who-was-arrested-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से अमानवीय व्यवहार करने वाले यात्री एक सप्ताह में हों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से अमानवीय व्यवहार करने वाले यात्री एक सप्ताह में हों गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
molestation
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की सदस्या रूपा कपूर ने शनिवार को आगरा फोर्ट जीआरपी से पूछताछ की। टूंडला एवं आगरा फोर्ट जीआरपी को संयुक्त टीम बनाकर किशोरी से अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी यात्रियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने की हिदायत दी। स्थानीय स्तर पर बाल कल्याण समिति मामले की जांच करेगी।
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में नौ जनवरी को कोच बी चार में यात्री के बैग चोरी का आरोप लगाते हुए किशोरी के बाल काट दिए गए थे। आगरा फोर्ट जीआरपी ने किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और आगरा से मामले को टूंडला जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया था। बाल संरक्षण आयोग दिल्ली की सदस्या रूपा कपूर को घटनाक्रम की जानकारी मिली तो वह शुक्रवार को फीरोजाबाद पहुंचीं। उन्होंने किशोरी को जेल से रिहा करा कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया था। वहीं उन्होंने शनिवार को आगरा फोर्ट जीआरपी से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की। फोन पर आयोग की सदस्या रूपा कपूर ने बताया जीआरपी आगरा की यात्री पकड़ने में कोई लापरवाही नहीं थी। इस प्रमुख कारण गाड़ी का स्टेशन से चल देना था। उन्होंने आगरा फोर्ट जीआरपी और टूंडला जीआरपी को संयुक्त टीम बनाकर छह यात्रियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही किशोरी की अन्य मामलों की पड़ताल फीरोजाबाद में बाल संरक्षण समिति की ओर से किया जाएगा। आयोग किशोरी को न्याय दिलाएगी।