फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   parishadiya school smc

परिषदीय विद्यालयों की प्रबंध समिति बनेगी सशक्त

Wed, 25 Dec 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
parishadiya school smc
फिरोजाबाद। परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति को सशक्त और मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों को जन पहल हस्तपुस्तिका उपलब्ध कराएगा, जिसे पढ़कर एसएमसी के सदस्य अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व को जानकर उनका निर्वहन करेंगे। शीघ्र ही इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 1527 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय और 625 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं विद्यालय के कार्यों की निगरानी करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया है, जिसमें विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को सदस्य बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में गठित एसएमसी को प्रभावी बनाने में जुटा हुआ है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार हस्तपुस्तिका जन पहल के माध्यम से एसएमसी सदस्यों को अपनी तमाम जिम्मेदारियाें, विद्यालय विकास योजना आदि के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को कर्तव्यों व दायित्व की पूर्ण जानकारी के लिए उन्हें जन पहल हस्तपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। यह पुस्तिकाएं शासन से जिले में जल्द आएंगी। इनके अध्ययन से एसएमसी अपने अधिकारों को आसानी से जान सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed