फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Parents at St Johns College Ruckus

सेंट जोंस कालेज में अभिभावकों का हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Parents at St Johns College Ruckus
सेंट जोंस में हुए मामले को लेकर गुरुवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया
स्कूल प्रधानाचार्य की हठधर्मिता के कारण गुरुवार को छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्किंग पर खड़ा हुआ बखेड़ा बच्चाें और उनके अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गया। वाहनों को स्कूल पार्किंग में खड़ा न करने के बाद वाहन चालक हड़ताल पर चले गए, जिस कारण उन्हें निजी वाहनों से विद्यालय पहुंचना पड़ा। स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने स्कूल के बाहर और प्रिंसिपल कार्यालय में जमकर हंगामा किया। ेेवहीं प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।  
विज्ञापन

 स्कूल वाहन चालकों की हड़ताल के बाद बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने गेट पर हंगामा किया। अभिभावक प्रिंसिपल कार्यालय पहुंच गए। इस पर कालेज प्रशासन के हाथपैर फूल गए। उन्होंने सभी को गेट से बाहर करते हुए चंद लोगों से बातचीत की। अभिभावकों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। अभिभावक सिटी मजिस्ट्रेट को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों की प्रधानाचार्य फादर रोजीमन थामस से नोंकझोंक हुई, तो कालेज के अन्य शिक्षक बचाव की मुद्रा में नजर आए। वहीं वाहन चालकों की हड़ताल के कारण बहुत से बच्चे तो स्कूल ही नहीं गए। अभिभावक सुबह और दोपहर बच्चों को लाने ले जाने पहुंचे। लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 बताते चलें कि बुधवार को तहसील दिवस के दौरान सदर तहसील में कुर्री कूपा निवासी गुलाब सिंह यादव एडवोकेट ने सेंट जोंस के बाहर वाहन खड़ा करने की शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण को सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एआरटीओ रामसिंह यादव सेंट जोंस स्कूल पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रिंसिपल फादर रोजीमन थॉमस से वाहनों को अंदर पार्किंग में लगवाने को कहा तो फादर ने वाहनों को स्कूल में खड़ा कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट से मिले प्रिंसिपल 
सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने के लिए सेंट जोंस स्कूल के प्रिंसिपल फादर रोजीमन थॉमस पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से एक सप्ताह का समय मांगते हुए सड़क पर वाहन खडे़ करने की अनुमति मांगी। इस पर प्रिंसिपल ने स्कूल प्रबंध समिति से बातचीत करके पार्किंग की व्यवस्था करने की बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह का समय दिया, लेकिन इस दौरान सड़क किनारे एक लाइन में ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति दी है।


पार्किंग का नहीं पता, स्कूल की ले ली मान्यता
सेंट जोंस सहित शहर के कई स्कूलों के वाहन सड़कों पर होते हें खड़े
अमर उजाला ब्यूरो 
फीरोजाबाद। शहर के अधिकतर स्कूलों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं। सभी के वाहन बाहर सड़कों पर खड़े होते हैं। मान्यता देते समय शिक्षा बोर्ड इन बिंदुओं पर नजर नहीं रखता है। वाहन पार्किंग स्थल की औपचारिकताएं पूरी करने वाले स्कूल संचालक मनमाने तरीके से सड़कों पर ही पार्किंग बना देते हैं। यह मामला अकेले सेंट जोंस कालेज का ही नहीं, बल्कि शहर के अधिकतर स्कूल-कालेज और कोचिंग सेंटरों का है। इन जगहों पर अक्सर जाम के हालत बनते हैं। अधिकारियों के बच्चे इन कॉलेजों में पढ़ते हैं, जिस कारण स्कूल संचालक मनमानी तक पर उतर आते हैं। सेंट जोंस कालेज में वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार को शहर के अधिकतर स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया। जहां पर स्कूलों के वाहन सड़कों पर खडे़ नजर आए।

प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सीनियर सैकेंड्री स्कूल: यहां की पार्किंग कालेज परिसर के बजाय सड़क पर नजर आई। स्कूल वाहनों ने आधी सड़कों को घेरे लिया, जिससे आवागमन में कठिनाई आ रही थी।
किड्स कॉर्नर स्कूल: यहां एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसलिए अभिभावकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दुपहिया वाहन सड़कों पर खडे़ हुए थे। राहगीरों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जाम जैसे हालात बने रहे।

एमजीएम मांटेसरी स्कूल स्टेशन: सड़क पर ऑटो रिक्शा खडे़ नजर आए। छुट्टी हुई तो जाम जैसे हालत बन गए।

नियम सभी के लिए बराबर है। स्कूल संचालक पार्किंग की व्यवस्था कर लें, जिससे वाहन पार्किंग में खडे़ हो और जाम से मुक्ति मिल सके। अन्यथा अभियान चलाया जाएगा, सड़क पर खडे़ वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। जिम्मेदारी स्कूल एवं कोचिंग संचालकों की होगी।
रविंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed