फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pantion

अपात्र व मृत पेंशनर्स के खातों में भेजी पेंशन राशि की होगी रिकवरी

Thu, 30 Jul 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
pantion
फिरोजाबाद। अपात्रता एवं मृत पेंशनर्स के खातों में भेजी गई पेंशन की राशि वापस ली जाएगी। पेंशन योजनाओं का संचालन करने वाले समाज कल्याण, प्रोबेसन एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी इस बाबत आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि गत जून माह में हुए सत्यापन के दौरान दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे 363 लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि उक्त सभी के खातों में कई-कई माह से पेंशन हस्तांतरण की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में पति की मृत्यु के बाद पेंशन लेने वाली 159 महिला पेंशनर्स, वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहीं 64 पेंशनर्स एवं 130 पेंशनर्स दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग से भरण पोषण हेतु मासिक पेंशन प्राप्त कर रहे थे। गत जून में शासन के निर्देश पर कराए गए स्थलीय सत्यापन के दौरान उक्त सभी पेंशनर्स मौके पर नहीं मिले। परिजनों व अन्य ने उनकी मृत्यु हो जाने की पुष्टि की है। वहीं कुछ पेंशनर्स अपात्रता की श्रेणी में है। खास बात यह है कि उक्त पेंशनर्स के खातों में पेंशन की धनराशि कई-कई माह से हस्तांतरित की जा रही थी।
विज्ञापन

हालांकि उक्त में कई मृत पेंशनर्स के खातों में भेजी गई पेंशन राशि अभी भी यथावत है। कुछ खातों से पेंशन की धनराशि मृत पेंशनर्स के सगे संबंधियों ने निकाल ली। वहीं मामला पकड़ में आने के बाद जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं प्रोबेसन विभाग ने मृत व अपात्रता श्रेणी वाले पेंशनर्स की सूची तैयार कर संबंधित बैंकों को भेज दी है। साथ ही पेंशन राशि परिजनों से रिकवरी के लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed