फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchyat

दस प्रधान-सचिव आज लखनऊ में प्रस्तुत करेंगे कार्ययोजना

Sun, 05 Jun 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
panchyat
दस प्रधान-सचिव आज लखनऊ में प्रस्तुत करेंगे कार्ययोजना
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन : ओडीएफ प्लस के तहत ठोस एवं अपद्रव्य प्रबंधन के लिए तैयार किए गए हैं प्रस्ताव
प्रत्येक ग्राम पंचायत को आठ से दस मिनट का दिया जाएगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले की दस ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस के तहत बनाई गई कार्ययोजना राज्यस्तरीय समिति के सामने प्रस्तुत करेंगे। प्रस्ताव डीपीआरओ के निर्देशन में तैयार हुए हैं। जिससे इन ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जा सकें। प्रत्येक प्रधान-सचिव को योजना बताने के लिए आठ से दस मिनट दिया जाएगा।

ओडीएफ प्लस अभियान के तहत चिह्नितग्राम पंचायतों में ठोस एवं अपद्रव्य प्रबंधन के तहत शोकपिट एवं कंपोस्टपिट आदि का निर्माण कराया जाना है। सिंगलयूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही कूड़ा आदि का निस्तारण की भी योजना बनाई जा रही है। ग्राम पंचायतों के द्वारा ओडीएफ प्लस का प्रस्ताव जिला स्तरीय वाररूम में तैयार कराए हैं। इन प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण लखनऊ में प्रदेश स्तरीय समिति के समक्ष प्रधान व सचिवों को करना है। इसके लिए जिले की दस पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को चुना गया है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि फिरोजाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत चंद्रवार के प्रधान जमुना देवी,सचिव आदित्य मिश्रा,बसई मुहम्मदपुर की प्रधान निहारिका एवं सचिव दीपक यादव, दौंकेली की प्रधान मिथिलेश देवी व सचिव हरेंद्रपाल सिंह बघेल,जसराना ब्लॉक के ग्राम कुशियारी के प्रधान जितेंद्र सिंह, सचिव अरुण कुमार,जसराना देहात के प्रधान खेतपाल सिंह व सचिव सुनील यादव,टूंडला के रसूलाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान सरोज देवी व सचिव रजनीश कुमार, रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ के प्रधान रेखा देवी व सचिव मुकुल शर्मा,अरांव ब्लॅाक की पैगू ग्राम पंचायत की प्रधान ममता देवी व सचिव श्याम सुंदर,राहतपुर की प्रधान कृष्णा देवी व सचिव अनिल रजक,एका ब्लाक की ग्राम पंचायत पाढ़म के प्रधान हरवीर सिंह व सचिव इंद्रजीत सिंह शामिल है। उन्होंने कहा कि यह टीम छह जून को सुबह लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed