{"_id":"5dd185078ebc3e54c14c4425","slug":"panchayati-vibhag-firozabad-news-agr4157537174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर से होगी ग्राम विकास कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर से होगी ग्राम विकास कार्यों की जांच
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की स्थाई समिति जिले में ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा करेगी। समिति ग्राम विकास को दी गई धनराशि के उपभोग का परीक्षण भी करेगी। समिति के निर्देशानुसार सीडीओ नेहा जैन ने ब्लाकवार रोस्टर निर्धारित कर ग्राम पंचायतों के अभिलेखों को पूर्ण कराने व जांच के निर्देश दिए हैं।
पंचायती राज विभाग विभाग की स्थाई समिति जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेगी। समिति ने ग्राम पंचायतों के विकास को दी गई धनराशि के उपभोग प्रमाण भी तलब किए हैं। समिति के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने गत दिनांक 13 अक्टूबर को सभी ब्लाकों को पत्र जारी किए।
पत्र के अनुसार सभी ब्लाकों में रोस्टर प्रणाली के जरिए ग्राम पंचायतों के अभिलेखों की जांच एवं कार्यों की स्थलीय रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया है। रोस्टर प्रणाली के अनुसार जसराना में 18, मदनपुर में 19, एका में 21, शिकोहाबाद में 22, अरांव में 23, फिरोजाबाद में 25, हाथवंत में 26, नारखी में 27 एवं टूंडला में 29 नवंबर को ग्राम विकास कार्यों एवं अभिलेखों की जांच की जाएगी। संवाद