फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchayat sachiv

लापरवाह 25 पंचायत सचिवों पर डीएम ने की कार्रवाई

Mon, 02 Mar 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
panchayat sachiv
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में उपस्थित डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम के तेवर काफी सख्त रहे। मिशन के कार्यों में खराब प्रगति एवं लापरवाही की स्थिति सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक पंचायत सचिव के विरुद्ध एफआईआर, कई पंचायत सचिवों के विरुद्ध निलंबन, वेतन रोकने एवं विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। डीएम के तेवरों को देख कलक्ट्रेट में मौजूद बीडीओ एवं पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन से जुडे़ क्रियाकलापों की समीक्षा की। इस दौरान विकास खंड अरांव में तैनात पंचायत महेश चंद कठेरिया की प्रगति रिपोर्ट काफी खराब मिली। जिलाधिकारी ने उक्त पंचायत सचिव के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, रखरखाव एवं गुणवत्ता खराब मिलने पर नारखी में तैनात दीपक शर्मा नामक पंचायत सचिव से सरकारी धन की रिकवरी, फिरोजाबाद में तैनात मानप्रताप के विरुद्ध निलंबन एवं आरोप पत्र जारी करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने टूंडला में तैनात पीयूष कांत के विरुद्ध वेतन रोकने एवं प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एका एवं जसराना ब्लाक में तैनात अमन प्रसाद एवं विजय यादव के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी मिलने एवं सरकारी खातों में पैसा होने के बाद भी काम नहीं कराने पर नैपई फिरोजाबाद में दिलीप कुमार, चंद्रवार पर तैनात मुकेश यादव, शिवओम वर्मा, राजेश कुमार का वेतन रोकने एवं आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टूंडला की ग्राम पंचायत रामगढ़-उम्मरगढ़ में वित्तीय अधिकार एडीओ पंचायत को दिए जाने के निर्देश दिए। मदनपुर में नवीश मिश्रा को हटाकर उनके स्थान पर एडीओ पंचायत को चार्ज देने के निर्देश दिए। शिकोहाबाद में तैनात सचिव शशांक यादव के क्रियाकलापों की मॉनीटरिंग के निर्देश डीपीआरओ को दिए।

बीडीओ-एडीओ पर भी होगी कार्रवाई
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी के तेवर काफी सख्त रहे। सख्ती का आलम था कि डीएम ने 15 मार्च तक लंबित कार्य पूरे नहीं होने की स्थिति में सभी नौ बीडीओ एवं एडीओ पंचायत के विरुद्ध विभागीय एवं निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed