फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchayat election,UP panchayat chunav,panchayat chunav firozabad,panchayat chunav news,panchayat chunaav,Gram Panchayat Election

पंचायत चुनाव : सोमवार को आईं 428 आपत्तियां, अभी तक प्रधान पद की सर्वाधिक 558

Mon, 22 Mar 2021 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
panchayat election,UP panchayat chunav,panchayat chunav firozabad,panchayat chunav news,panchayat chunaav,Gram Panchayat Election
फिरोजाबाद। प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर आपत्तियों का आंकड़ा दो दिनों में 628 तक पहुंच गया। सोमवार को 428 आपत्तियां दर्ज कराई गई। मंगलवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन होने के कारण आपत्तियों का आंकड़े कहीं एक हजार के करीब न पहुंच जाए। क्योंकि पिछले आरक्षण के आधार पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले इन दिनों आपत्ति दर्ज कराने को मजबूर हो गए। कइयों का कहना था कि चुनाव की तैयारी करते-करते काफी रुपया बर्बाद हो गया। अब घर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की 564 ग्राम प्रधान, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य, 817 बीडीसी, नौ ब्लॉक प्रमुख के साथ 33 जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण जारी किए जाने के साथ आपत्ति दर्ज कराने वालों का क्रम प्रारंभ हो गया। नारखी धौंकल निवासी जितेंद्र कुमार ने नारखी ब्लॉक प्रमुख पद को सामान्य किए जाने की मांग की है। वहीं, हाथवंत ब्लॉक की नंदपुर ग्राम पंचायत को बॉबी बघेल ने सामान्य एवं बीसी किए जाने को आपत्ति लगाई। जसराना के कुशियारी निवासी रामसरन दुबे ने प्रधान पद सामान्य किए जाने, टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्वारई नगला सिंघी को एससी रखे जाने को आपत्ति दर्ज कराने के लिए अजब सिंह, अरविंद कुमार, दिनेश कुमार, बनी सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन

नारखी की जाखई ग्राम पंचायत को एससी से सामान्य एवं बीसी किए जाने की आपत्ति दर्ज कराने को देवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सौरभ कुमार, देवेंद्र सलीम, सुल्तान अली पहुंचे। नारखी ब्लॉक की गढ़ी सिधारी पंचायत के प्रधान पद को सामान्य एवं बीसी किए जाने को पत्र देने राकेश सिंह पहुंचे। हाथवंत ब्लॉक की गढ़ौरा प्रधान पद को सामान्य किए जाने की आपत्ति धर्मेंद्र ने दर्ज कराई है। जसराना के पंचायत कौरारी को सामान्य किए जाने एवं हाथवंत की कलूपुरा निवासी रवि कुमार यादव ने सामान्य एवं बीसी किए जाने की मांग की है। इसके लिए आपत्ति दर्ज कराई है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि सोमवार को 428 आपत्तियां आई हैं। 361 आपत्तियां प्रधान पद, 64 आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं एक ब्लॉक प्रमुख पद की आपत्ति आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब कितनी आई आपत्तियां
21 मार्च तक आई आपत्तियां - 203 आपत्तियां
22 मार्च - 428 आपत्तियां
कुल आपत्तियां - 628
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed