{"_id":"dc1a6e136ee03e5e377bbad005010eda","slug":"panchayat-and-district-area-leaders-continue-to-reserve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला-क्षेत्र पंचायत और प्रमुखों का आरक्षण जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला-क्षेत्र पंचायत और प्रमुखों का आरक्षण जारी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्य व प्रमुख पद की आरक्षण सूची प्रशासन ने जारी कर दी। इसे विकास भवन एवं ब्लाक मुख्यालयों पर चस्पा कराया गया है। आरक्षण सूची को देखने के लिए विकास भवन, ब्लाकों में भीड़ नजर आई। मन मुताबिक आरक्षण होता देख कई लोग खुशी से उछलते नजर आए तो कइयों के अरमानों पर पानी फिर गया। आपत्तियां छह से दस सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर को होगा।
पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने पांच सितंबर को जारी आदेश में जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों एवं प्रमुख पद की आरक्षण सूची को जारी करने के निर्देश दिए थे। वहीं ग्राम प्रधान व सदस्य पदों के आरक्षण को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के आदेश दिए थे। शासन के आदेश के तहत डीएम विजय किरन आनंद ने रविवार को आरक्षण सूची पूर्वाह्न करीब 11 बजे जारी कर दी। आरक्षण सूची के विकास भवन के बाहर चस्पा होते ही देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं डीपीआरओ कार्यालय में एडीओ पंचायत सूची को ब्लाकों में चस्पा कराने को ले गए। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 32, 27, 19 को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड तीन, 15, 22 को अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 29, 23, दस को पिछड़ा वर्ग महिला एवं वार्ड संख्या 17, 21, 26, 31 एवं 33 को पिछड़ा वर्ग और वार्ड संख्या पांच, छह,सात,नौ व 28 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या एक,दो, चार,आठ, 11, 12, 13, 14, 16, 18, 20, 25, 30 को अनारक्षित रखा है। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों के वार्डों एवं प्रमुख पद के अनंतिम आरक्षण सूची पर आपत्तियां छह से दस सितंबर तक ब्लाक, डीपीआरओ एवं डीएम कार्यालय में दर्ज कराई जा सकेंगी। दो दिन में निस्तारण करने के साथ 15 सितंबर तक फाइनल सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि सूची को जिला मुख्यालय केसाथ सभी ब्लाकों में भी सूचना पटों पर चस्पा की गई है।
ब्लाक प्रमुख पदों का आरक्षण
फीरोजाबाद (अनुसूचित महिला), एका (अनुसूचित)।
शिकोहाबाद (पिछड़ा महिला), नारखी, मदनपुर (पिछड़ा वर्ग)
अरांव (महिला), टूंडला, हाथवंत, जसराना अनारक्षित।
लाखों फूंके, आरक्षण ने फेरा अरमानों पर पानी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य पद जीतकर जिले की राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे कई युवाओं को आरक्षण सूची जारी होने के बाद धक्का लगा। कइयों ने तो खुद का भावी उम्मीदवार घोषित ही नहीं किया था अपितु पोस्टर एवं बैनरों को लगाने में लाखों रुपया तक फूंक डाले। क्षेत्र की जनता की फिक्र उन्हें ही सर्वाधिक थी। उनकी इस मेहनत पर रविवार को प्रशासन के द्वारा जारी आरक्षण सूची ने पानी फेर दिया। कई तो वहां विकास भवन में आरक्षण सूची पर निगाह डालने के बाद अपना सिर पकड़कर बैठ गए।