{"_id":"673e26a4d28183fc9b09cc9e","slug":"pain-from-old-injuries-increases-due-to-cold-swelling-in-joints-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-137426-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठंडक से उभरा पुरानी चोटों का दर्द, जोड़ों में आ रही सूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठंडक से उभरा पुरानी चोटों का दर्द, जोड़ों में आ रही सूजन
Wed, 20 Nov 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तापमान में गिरावट आते ही लोगों की पुरानी चोटों का दर्द उभरने लगा है। जोड़ और हड्डियों में दर्द व सूजन की समस्या बढ़ने पर मरीज अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे मरीज प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पताल में परामर्श लेने आ रहे हैं। ओपीडी में पहले 30 से 45 मरीज आते थे, अब ऐसे मरीजों की संख्या 80 से 100 पर पहुंच गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजाें को दवा देने के साथ सर्दी से बचाव और पैरों के व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।बीते एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने से जोड़ों में दर्द के मरीजों की समस्या भी बढ़ गई है। साथ ही सूजन भी बढ़ती जा रही है। चलने-फिरने में परेशानी होने और लगातार दर्द रहने पर ऐसे मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में पिछले तीन दिनों से जोड़, गठिया ओर पुरानी चोट के दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। इनके पैर और जोड़ों में सूजन भी दिख रही हैं। अधिकांश मरीजों की उम्र 50 साल से अधिक है। कुछ मरीज ऐसे भी आ रहे है जो मोबाइल, लैपटॉप पर अधिक समय बिताने, लेटकर और गर्दन के नीचे ऊंचा तकिया लगाकर देखने से गर्दन, कमर व पीठ दर्द बता रहे हैं। सभी की जांच कर परामर्श एवं दवा देने के साथ बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
--
ये बरतें सावधानी
-घुटनों की गर्म पानी से सिकाई करें।
-गठिया के मरीज जोड़ों में ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी लपेट सकते हैं।
-कुर्सी पर बैठकर 10-12 मिनट पैरों को ऊपर नीचे करें।
-बिस्तर पर लेटे हैं तो पैरों के नीचे तकिया लगाकर बार-बार दबाएं।
-बिस्तर से उठकर दो से पांच मिनट हाथ पैरों को गर्म करें।
-गठिया-बुजुर्ग मरीज इन दिनों सीढि़यों पर चढ़ने से बचें।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
-घुटनों की गर्म पानी से सिकाई करें।
-गठिया के मरीज जोड़ों में ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी लपेट सकते हैं।
-कुर्सी पर बैठकर 10-12 मिनट पैरों को ऊपर नीचे करें।
-बिस्तर पर लेटे हैं तो पैरों के नीचे तकिया लगाकर बार-बार दबाएं।
-बिस्तर से उठकर दो से पांच मिनट हाथ पैरों को गर्म करें।
-गठिया-बुजुर्ग मरीज इन दिनों सीढि़यों पर चढ़ने से बचें।