फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   over bridge

ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम का विरोध

Tue, 22 Sep 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
over bridge
लेबर कॉलोनी स्थित मकान के निर्माण को ध्वस्त करने पर विरोध करते क्षेत्रीय लोगों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी स्थित रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण की जद में आने वाले भवनों को ध्वस्त करने पहुंची टीम का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोकना पड़ी। सूचना पर एसडीएम सदर कुमार चंद्र ज्वालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराने के साथ ही दो दिन का समय दिया।
विज्ञापन

लेबर कालोनी फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेबर कालोनी स्थित लाइनपार थाने के सामने अभी निर्माण कार्य जगह के अभाव में रुका हुआ चल रहा था। ओवर ब्रिज का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था द्वारा दो दिन पूर्व जिन लोगों के मकान की बाउंड्री जद में आ रही थी उनको नोटिस चस्पा कराए थे। नोटिस चस्पा कराने के साथ मंगलवार को सुबह से लोगों ने खुद ही बाउंड्री को तोड़ने का काम शुरू कर दिया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से इस बात पर सहमति बन गई कि दो दिन बाद खुद लोग तोड़ देंगे। यदि नहीं तोड़ें तो विभाग तुड़वा दे। सहमति बनने के बाद भी मंगलवार को दोपहर के बाद दोबारा से थाना लाइनपार पुलिस, एसडीएम सदर के साथ जेसीबी के माध्यम से बाउंड्री को तोड़ना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। नामित पार्षद संजय मिश्रा एवं व्यापारी नेता कौशल किशोर बॉबी सहित अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वालों का कहना था कि दो दिन का समय देने की पहले ही बात हो गई थी तो फिर अचानक तोड़फोड़ क्यों शुरू कर दी गई। विरोध के कारण काम रोक दिया गया। इसके बाद क्षेत्रीय नागरिक एवं एसडीएम सदर थाना लाइनपार मे पहुंच गए। एसडीएम सदर कुमारचंद्र ज्वालिया ने विरोध करने वालों को शांत कराया।
विज्ञापन

लेबर कालोनी में आरओबी निर्माण के लिए कुछ मकानों का बाउंड्रीवाल तोड़ने का कुछ लोगों ने विरोध किया था। उनको दो दिन का समय दे दिया है। यदि दो दिन में खुद नहीं तोड़ते हैं तो फिर उसे जेसीबी से तुड़वाकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारचंद्र ज्वालिया एसडीएम सदर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed