फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Over a million candidates will write the meaning of the future

एक लाख से अधिक परीक्षार्थी लिखेंगे भविष्य की इबारत

Tue, 16 Feb 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
Over a million candidates will write the meaning of the future
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कल से एक लाख 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मंगलवार को जुटे रहे। सिटिंग प्लान बनाने के साथ ही डेस्क स्लिप चस्पा की गई। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की बैठक आज होगी। प्रशासन ने उड़नदस्तों, संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 182 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेज दीं गई हैं। प्रश्नपत्रों को भेजने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीधे केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। हाईस्कूल के 61,397 और इंटरमीडिएट के 50,411 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी से तीन मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापक सिटिंग प्लान के साथ ही डेस्क पर स्लिप चिपकाने का काम कराते रहे। कक्षों के हिसाब से डेस्क स्लिप स्टाफ को सौंप दी गई। उत्तर पुस्तिकाओं को भी संकलन केंद्र तक भेजने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई। परीक्षाओं के करीब आने के साथ ही मंगलवार को छात्र-छात्राएं भी अपने सेंटरों को खोजते हुए पहुंचे। पीडी जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने कहा कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा 2016 में लगी है। उनकी बैठक 17 फरवरी पूर्वाह्न 11 बजे से कालेज प्रांगण में होगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में कुछ ये रहेंगी व्यवस्थाएं
- जिले में हाईस्कूल परीक्षार्थियों की संख्या- 61,397
- इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या- 50,411
- कुल परीक्षा केंद्र-182
- हेल्पलाइन नंबर- 8292543937


जीजीआईसी में अवैध वसूली की शिकायत
जसराना (ब्यूरो)। जसराना में परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। तहसील दिवस में छात्राओं ने डीएम से शिकायत की। इस पर डीआईओएस ने मौके पर जांच करते हुए रुपये लौटाने के निर्देश दिए। जीजीआईसी में पहले भी छात्राओं का शोषण होता रहा है। जीजीआईसी की छात्राएं शिकायत लेकर तहसील दिवस पहुंची तो हड़कंप मच गया। छात्राओं ने डीएम निधि केसरवानी को बताया कि विद्यालय में उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इस पर उन्होंने डीआईओएस रवींद्र सिंह को भेजा। उन्होंने प्रधानाचार्या मंजू भारद्वाज से पूरे मामले की जानकारी ली और विभिन्न मदों के नाम पर लिए रुपये छात्राओं को लौटाने के निर्देश दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू भारद्वाज ने कहा कि छात्राओं से फेयरवेल के साथ अन्य शुल्क लिए गए थे। वहीं सुषमा, गिरजा, प्रिया, वर्षा, साधना, सोमवती, नीलम, सपना, शिवानी, अंशिका, मोना, तेजस्वी, प्रतिभा, अंजू, शिवांगी आदि छात्राओं ने कहा कि कक्षाध्यापिका ने 900 से 1200 रुपये लेकर तीन सौ रुपये की रसीद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed