{"_id":"65de3157122e453cc80f5984","slug":"operation-of-unchahar-express-which-was-closed-due-to-fog-started-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-118945-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोहरे को लेकर बंद की गई ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोहरे को लेकर बंद की गई ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू
Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। करीब तीन माह पूर्व कोहरे को लेकर बंद की गई ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन रेल प्रशासन ने फिर से शुरू दिया है। इस ट्रेन के चलने से तीन माह से परेशान रेलयात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं बिगड़ा रेल संचालन अभी भी पटरी पर नहीं आया है। मंगलवार को पांच घंटे तक ट्रेनें देरी से चलीं, दो रद्द रहीं। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने कोहरे की संभावना को देखते हुए दो दिसंबर को बंद कर दिया था। इसके पीछे रेल प्रशासन ने रेल ट्रैक पर दबाव कम करने के लिए कुछ ट्रेनों को बंद करना बताया था। इन ट्रेनों में लिच्छवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें थीं। कोहरे के दौरान इस ट्रेन के बंद होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब इसके चलने रेलयात्रियों को परेशानी से निजात मिलेगी।
मंगलवार को रेल प्रशासन ने देरी से चली डाउन की नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं सियालदह सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इन ट्रेनों के रद्द रहने से रेलयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अप की ट्रेनों में फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, अवध एक्सप्रेस चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आगरा-फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंचीं। वहीं डाउन की गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, मुरी एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।