{"_id":"5e0257eb8ebc3e87ab491932","slug":"operation-kayakalp-firozabad-news-agr4216124152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प से परिषदीय स्कूलों में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प से परिषदीय स्कूलों में होगा सुधार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के खेल मैदान और भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। साथ ही इन स्कूलों का 11 कार्यों से कायाकल्प किया जाएगा। पंचायती राज विभाग और सर्व शिक्षा अभियान विभाग मिलकर ऑपरेशन कायाकल्प को अंजाम देंगे। ये निर्देश पंचायती राज विभाग के सचिव और प्रदेश के सर्व शिक्षा अभियान निदेशक ने दिए हैं।
वीडियो काफ्रेंसिंग में अपर सचिव और सर्व शिक्षा अभियान परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने कहा है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों की भूमि पर अवैध कब्जे हटाए जाने के साथ ही चारदीवारी निर्माण, मरम्मत, पेयजल, किचन शेड, बिजली, शौचालय व रंग रोगन आदि 11 कराए जाएं। ये कार्य ग्राम पंचायतों से कराया जाए। पैमाइश कराकर जिन स्कूलों की खाली पड़ी भूमि या खेल मैदानों में अवैध कब्जे या अतिक्रमण हों उन्हें हटवाया जाए।
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिन में स्कूलों की फोटो सहित कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। अपर सचिव पंचायती राज ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ये कार्य 14वें वित्त आयोग के बजट से ग्राम पंचायतें कराएं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद पाठक ने बताया कि जिले के 2157 परिषदीय स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जाएगा। इसमें कुछ स्कूलों की आंशिक भूमि पर अवैध कब्जे भी हैं, इनको हटाया जाएगा। साथ ही स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
32 स्कूलों में नहीं चारदीवारी
फिरोजाबाद। इस क्षेत्र में करीब 32 ऐसे परिषदीय स्कूल हैं जिनमें चारदीवारी नहीं है। यहां अन्ना पशु और अराजकतत्व अपना अड्डा बना लेते हैं। स्कूल के बरामदों व परिसर में गोबर व अन्य गंदगी रहती है।