फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One Year-Old Child Stolen at Tundla Railway Station

UP News: टूंडला रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ एक साल का बच्चा, तलाश में जुटी पुलिस; सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Sat, 27 Dec 2025 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 11:35 AM IST
सार

टूंडला रेलवे स्टेशन एक वर्षीय मासूम बच्चा चोरी हो गया। इस मासूम की मां लघुशंका करने के लिए गई थी। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। बच्चे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
One Year-Old Child Stolen at Tundla Railway Station
सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चा चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से मूक वधिर महिला रेलयात्री का एक वर्षीय मासूम बच्चा चोरी हो गया। सीसीटीवी में बच्चे को चोरी कर ले जाते एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है, बच्चे को ले जाने वाला महिला का पति है। महिला के कुछ बोल व सुन न पाने के चलते पुलिस पसोपेश में है। साथ ही बच्चे की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन का है। एक मां अपने 1 वर्षीय बेटे के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर बैठी थी। वह बच्चे को स्टेशन की एक बेंच पर बैठकर लघुशंका करने गई थी। इसी बीच उसका बच्चा गायब हो गया। जब महिला शौचालय से बाहर आई तो बेंच पर बच्चों को न पाकर चीखने -चिल्लाने लगी। महिला की चीख पुकार पर पहुंची आरपीएफ ने महिला से जानकारी चाही तो वह मुक वधिर होने के चलते कुछ बता नहीं पाई। महिला ने इशारों से बच्चे के गायब होने की जानकारी दी। इस पर आरपीएफ सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति को बच्चे को ले जाते हुए देखा। आरपीएफ स्टेशन से चोरी हुए बच्चे की तलाश कर रही है। आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी का कहना है, कि बच्चों को संभवतः उसका पिता ले गया है। महिला के बोल व सुन न पाने के कारण स्थिति असमंजस में है। बच्चे की तलाश की जा रही है।मूक वधिर टीम को बुलाया गया है। जल्द ही बच्चे की तलाश करते हुए पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed