फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One person died and two injured when their bike skidded in Firozabad They returning from Trayodashi rituals

Firozabad News: फिसलने से गिरे बाइक सवार, एक की मौत... दो घायल, त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे थे घर

Sat, 17 Aug 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

सुहागनगरी में फिसलने से बाइक सवार गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। यह लोग त्रयोदशी संस्कार से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
One person died and two injured when their bike skidded in Firozabad They returning from Trayodashi rituals
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे बाइक चालक की बाइक आमौर के पास बजरी पर फिसल गई। हादसे में बाइक में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव खटुआमई की है। गांव में शनिवार को बाइक सवार रामेश्वर (60) परिवार के राजेश के साथ अपनी बहन के घर त्रयोदशी संस्कार में आया था। वह मूल रूप से मैनपुरी जिले के गांव शाहजहांपुर पोस्ट घिरोर का रहने वाला था। यहां से लौटकर घर जा रहे थे। उन्हें बाइक से छोड़ने शेर सिंह आए थे। 

विज्ञापन

शेर सिंह बाइक चला रहे थे। तभी आमौर के पास बजरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे राजेश, शेर सिंह और रामेश्वर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आ गए। जहां पर चिकित्सकों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया।
 

राजेश और शेर सिंह दोनों घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिरसागंज पुलिस ने हादसे में मृत रामेश्वर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रामेश्वर बाइक से ग्राम खटुआमई अपनी बहन के घर त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटने के दौरान बजरी के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में रामेश्वर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed