फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed in collision of truck-Magic, six injured

ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल

Wed, 17 Feb 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Wed, 17 Feb 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
One killed in collision of truck-Magic, six injured
आगरा रोड पर बुधवार की शाम को ट्रक-मैजिक की जबरदस्त भिड़ंत हुई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था, कि रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। आगरा से सवारियां लेकर टाटा मैजिक टूंडला आ रही थी। मैजिक आगरा हाइवे पर एफएच मेडिकल कालेज के आगे नगला महादेव पुलिया के सामने पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक हाइवे पर रोड बना रहे रोड मिक्सर में जा घुसी। वहीं ट्रक पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के रोड पर पलटने से हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला तथा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाने वक्त रास्ते में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पलटे पड़े ट्रक को क्रेन से हटवाकर यातायात शुरु कराया।
विज्ञापन

 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को आगरा भेज दिया गया था। एक यात्री की रास्ते में मौत हो गई थी, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed