फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed in a clash of two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
One killed in a clash of two bikes
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद रोड पर दखिनारा के समीप आमने-सामने से दो बाइकों की भिंड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना एका के गांव पिलख्तर जैत निवासी देवेश शर्मा (40) पुत्र महादेव किसी काम से बाइक पर सवार होकर शनिवार सुबह गांव से शिकोहाबाद आ रहा था। दखिनारा के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देवेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां मेडिकल कॉलेज में परीक्षण के बाद घायल को आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय देवेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, दूसरे बाइक सवार को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed