फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed and two seriously injured in truck and tractor collision in Firozabad

Firozabad News: ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत; पिता-पुत्र की हालत नाजुक

Mon, 15 May 2023 09:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 09:09 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
One killed and two seriously injured in truck and tractor collision in Firozabad
Firozabad News: ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार की तड़के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत

जसराना थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी चंद्रशेखर (24) ट्रक में बाइक लेकर एटा की तरफ से आ रहा था। जबकि, प्रतापपुर चौराहा शिकोहाबाद निवासी शिवकुमार अपने पुत्र विशाल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट भरकर एटा की तरफ जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ही एटा-शिकोहाबाद मार्ग के झपारा गांव के निकट तेज गति से आ रहे दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि काफी तेज आवाज हुई और आसपास के लोग जग गए। वह आवाज वाली दिशा की ओर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन

लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र को उपचार के लिए भेजने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed