फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One died in collision between two bikes in Makhanpur

फिरोजाबाद में भीषण हादसा: दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे के बाद लगी आग... एक शख्स जिंदा जला, दो गंभीर घायल

Fri, 15 Aug 2025 02:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Aug 2025 02:09 PM IST
सार

हादसे के बाद बाइकों में आग लगने से मोपेट सवार मुन्नालाल पूरी तरह जल गया, जबकि उसका बेटा आशु आंशिक रूप से जला है, तथा मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
One died in collision between two bikes in Makhanpur
धू-धूकर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रूपसपुर पुलिया के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल में आग लग गई। हादसे में एक सवार की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर पुलिया के पास शिकोहाबाद से आगरा की तरफ मोटरसाइकिल यूपी 84 AJ 9582 सवार जयदीप पुत्र सत्यभान निवासी लहरा अम्नीपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 26 वर्ष अपनी पत्नी मोहिनी के साथ मैनपुरी से आगरा दवाई लेने जा रहे थे। सामने से मोपेट संख्या यूपी 83 BS 0603 पर सवार आशु पुत्र मुन्नालाल (करीब 32 वर्ष) निवासी भारोल थाना अराव फिरोजाबाद अपने पिता मुन्नालाल पुत्र शिवदयाल उम्र 52 वर्ष के साथ फिरोजाबाद की तरफ से बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहन रूपसपुर पुलिया के पास टकरा गए, जिससे मोपेट संख्या यूपी 83 BS 0603 में अचानक आग लग गई। आग से मोपेट सवार मुन्नालाल पूरी तरह जल गया, जबकि उसका बेटा आशु आंशिक रूप से जला है, तथा मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, तथा फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाई गई। मृतक मुन्नालल के शव को जिला मोर्चरी फिरोजाबाद भेजा गया। क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद, थाना अध्यक्ष चमन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed